23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमरायपुर में क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के...

रायपुर में क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर छापा, करोड़ों की संपत्ति और 5 लग्जरी कारें बरामद

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर। क्रिकेट सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को 5 महंगी कारों के साथ बाबू और उसके परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ।
गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की करीब 10 टीमों ने आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के मकान पर सर्च वारंट के साथ दबिश दी। छापे के दौरान घर में बाबू और उसके भाई करण की पत्नियां व उनकी मां मौजूद मिलीं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास शहर के अलग-अलग इलाकों में संपत्तियां हैं। इनमें रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब एक एकड़ जमीन शामिल है। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू और क्रेटा समेत पांच लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
पुलिस ने बाबू, उसके भाई करण और पिता के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के लिए 50 से अधिक फर्जी आईडी बना रखी थीं और म्यूल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर भी एक्टिव, मिले आपत्तिजनक वीडियो
बताया जा रहा है कि बाबू पहले महादेवबुक ऐप से जुड़ा था, बाद में उसने खुद का सट्टा नेटवर्क खड़ा कर लिया। वह खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताता था और इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था। पुलिस को उसके कई आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले वीडियो भी मिले हैं।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories