25.5 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़कर्मवीर सिंह ने हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि,...

कर्मवीर सिंह ने हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश के संगठन प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता यशोदा जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्मवीर सिंह ने दिवंगत यशोदा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

इस दौरान कर्मवीर सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मोक्ष एवं सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल देने की कामना की।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories