23.1 C
Raipur
Tuesday, September 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़अंतर्राष्ट्रीय किताब दान दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में 'पुस्तक दान अभियान'...

अंतर्राष्ट्रीय किताब दान दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में ‘पुस्तक दान अभियान’ की शुरुआत

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

रायपुर। निम्न दबाव क्षेत्र समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के...

वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन और महासचिव गौरव शर्मा ने भेंट की पुस्तकें

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के ज्ञानवर्धन और क्लब की लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय किताब दान दिवस पर एक नई पहल शुरू की गई है। इस मुहिम के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन और रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा भारतीय ने क्लब को महत्वपूर्ण पुस्तकें दान की हैं।
इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने दोनों पत्रकारों की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब के अन्य सदस्यों से भी इस ज्ञान-यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।

साहित्यिक योगदान: वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन और गौरव शर्मा ने विभिन्न विषयों पर आधारित ज्ञानवर्धक पुस्तकें अध्यक्ष मोहन तिवारी को सौंपी
अध्यक्ष की अपील: मोहन तिवारी ने कहा, एक अच्छी पुस्तक सौ मित्रों के बराबर होती है। प्रेस क्लब की लाइब्रेरी को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए हम यह अभियान चला रहे हैं। मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूँ कि वे अपनी पसंद की कम से कम एक पुस्तक इस लाइब्रेरी हेतु दान करें।
इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य प्रेस क्लब में अध्ययन का माहौल तैयार करना है, ताकि युवा पत्रकार और सदस्य फुर्सत के क्षणों में संदर्भ ग्रंथों और उत्कृष्ट साहित्य का लाभ उठा सकें।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा सदस्य राजनीति, अर्थशास्त्र, साहित्य, पत्रकारिता और इतिहास जैसे विषयों पर पुस्तकें दान कर सकते हैं। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories